तन को छूती, पर मन को भिगोती बूंदे
बादल से निकल .. धरती को चूमती बूंदें..
कभी थमी सी.. कभी घनघोर बरसती बूंदें..
गालों को छूती.. बालों से गुजरी बूंदें...
कितना बरसी.. फ़िर भी तरसती बूंदें..
-- ये खूबसूरत शब्द मन्या द्वारा
Rain drops over the Window Glass
दो हफ़्ते की जोरदार गरमी के बाद आज शाम लगा जैसे यहाँ भी मानसून आ गया। शाम को बारिश थमते ही आवास पर पहुंचे तो खिड़की पर टंगी बूंदें अद्भुत दृश्य उत्पन्न कर रही थीं। मैने कैमरा उठाया और तीसरे शॉट मे काम बन गया :) ।
वैसे इस तस्वीर मे देखने वाली एक ही बूँद है, ऊपर दाहिने कोने मे गोल और चमकती हुई।